उत्तर प्रदेश के देवरिया में डम्पर की चपेट में आने से छात्रा की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2025

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार एक डम्पर की चपेट में आने से 10वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे ‘बहार सिंह इंटर कॉलेज’ की 10वीं कक्षा की छात्रा करिश्मा गुप्ता (17) साइकिल से घर लौट रही थी कि तभी गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक डम्पर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और आला अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने पर रास्ता खुलवाया गया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और डम्पर जब्त कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Mirzapur The Movie Teaser Out | कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया की बड़े पर्दे पर वापसी, इस दिन होगी रिलीज़

Priyank Kharge का तीखा हमला, पूछा- RSS पर सवाल से क्यों तिलमिलाती है BJP?

Cooking Tips: Restaurant-Style भरवा शिमला मिर्च की ये Easy Recipe करें Try, स्वाद भूल नहीं पाएंगे

महाराष्ट्र विधानसभा में शरिया कानून और बहुविवाह की वकालत करने वाली सना मलिक से कुछ सवाल