Delhi में सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत, प्राथमिकी दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के मोदी मिल फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार 24 वर्षीय विधि छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र की मोटरसाइकिल एक स्कूल बस से टकरा गई। यह हादसा अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में हुआ।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान कोटला मुबारकपुर निवासी विनम्र के रूप में हुई है और वह चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एलएलबी के तीसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक और अन्य लोग विनम्र को अपोलो अस्पताल ले गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281 (तेज गति से वाहन चलाना) और 106(1) (लापरवाही से मृत्यु का कारण बनना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि स्कूल बस के चालक विजेंद्र को पकड़ लिया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा