बरेली की लीलौर झील में एक छात्र डूबा; स्थानीय लोगों ने सुरक्षा उपायों की कमी का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2025

 बरेली जिले की ऐतिहासिक लीलौर झील में नहाते समय 14 वर्षीय एक लड़के की डूबकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए प्रशिक्षित नाविकों और गोताखोरों की अनुपस्थिति को जिम्मेदार ठहराया।

सिरौली थाने के थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया, मंगलवार को हमें डूबने की घटना की सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आंवला की उप जिलाधिकारी (एसडीएम) विदुषी सिंह ने कहा कि परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

ग्रामीणों ने दावा किया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झील में नावें लगाई गई थीं, लेकिन 15 अगस्त को परियोजना की शुरुआत के दौरान दिए गए आश्वासन के बावजूद, न तो नाविक और न ही गोताखोर तैनात किए गए। उन्होंने कहा कि पर्यटक अक्सर अपने जोखिम पर नावों का इस्तेमाल करते हैं, और झील के पुनर्विकास के बाद से यह पहली जानलेवा घटना है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi