मप्र: एमबीबीएस छात्र हॉस्टल में मृत पाया गया, परिजन ने रैगिंग के कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2022

इंदौर|  मध्य प्रदेश के इंदौर में निजी मेडिकल कॉलेज के 21 वर्षीय एमबीबीएस छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में बुधवार सुबह लटकता हुआ पाया गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज में रैगिंग से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।

रैगिंग के कारण एमबीबीएस छात्र की आत्महत्या को लेकर परिजनों के आरोप पर एएसआई ने कहा कि पुलिस तमाम पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पीड़ित के करीबी रिश्तेदार विजय पाटीदार ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ छात्र काफी समय से चेतन की रैगिंग कर उसे परेशान कर रहे थे और उसने कॉलेज अधिकारियों से शिकायत भी की थी।

विजय ने दावा किया कि चेतन ने कॉलेज के बाहर किराए के कमरे में रहने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उसे अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कॉलेज के अधिकारियों ने परिवार को बहुत देर से घटना के बारे में सूचित किया।

इस मामले में कॉलेज के डीन से संपर्क करने के प्रयास किये गये, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup

Delhi में प्याज की कीमतों से बड़ी राहत! अब 35 रुपये/किलो में मिलेगा, Kanda Express रवाना