मणिपुर के जिरीबाम में राहत शिविर में छात्र फंदे से लटका मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

हिंसा प्रभावित मणिपुर के जिरीबाम जिले में एक राहत शिविर में रह रहा 13 वर्षीय एक छात्र रविवार को साइकिल पार्किंग शेड की छत से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि लड़के ने रविवार दोपहर आत्महत्या कर ली। उसे पहले जिरीबाम जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए असम के कछार जिले के सिलचर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि जिरीबाम पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि जिले में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से नाबालिग अपने परिवार के साथ राहत शिविर में रह रहा था।

प्रमुख खबरें

India-US Relations: ईरान से गुपचुप तेल आयात पड़ा भारी, US Treasury Department ने 4 Indian Companies को किया ब्लैकलिस्ट

Jammu Police ने हिरासत से फरार दुष्कर्म के आरोपी Tauseef Ahmed को पकड़ा

Market Recovery: सेंसेक्स-निफ्टी में आखिरी घंटे की जबरदस्त खरीदारी, IT और Pharma शेयर्स में तगड़ी तेजी

UP Fake Doctors Scam: उत्तर प्रदेश में BAMS की फर्जी डिग्री से बने 41 डॉक्टर, Board ने FIR के दिए कड़े आदेश