By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020
बेलेयर। टेक्सास के हाईस्कूल में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ह्यूस्टन इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट की एक अधिकारी ग्रेनिटा लाथम ने गोलीबारी की घटना में घायल छात्र की मौत की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने इसके अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं दी।
इसे भी पढ़ें: अब अमेरिकी सिखेंगे हिंदी भाषा, विदेशी नागरिकों के लिए शुरू हुई मुफ्त हिंदी कक्षाएं
संदिग्ध को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद बुधवार को कक्षाओं के निलंबन की घोषणा की गई। गोलीबारी स्कूल परिसर के भीतर हुई है या बाहर, अभी यह भी पता नहीं चल पाया है।
इसे भी देखें- Donald Trump के खिलाफ क्यों चलाया जा रहा है महाभियोग, अब आगे क्या होगा