PM ने J&K के दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे का किया विकास, Kathua Degree College के छात्र कर रहे Modi का गुणगान

By नीरज कुमार दुबे | Feb 24, 2024

आसमान छूने की आकांक्षा हर युवा की होती है लेकिन जब दूरदराज के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं ही नहीं होतीं तो यह महत्वाकांक्षा भी पूरी नहीं हो पाती। लेकिन जब देश विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है तो बुनियादी सुविधाओं का अभाव तेजी से दूर किया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर की ही बात करें तो अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज खुलने से छात्रों का भविष्य सँवर रहा है। कठुआ जिले की बात करें तो यहां दूरदराज के क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज नहीं था जिससे छात्रों को बड़ी परेशानी होती थी लेकिन मोदी सरकार ने इस कमी को दूर कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूर-दराज के इलाके में आधुनिक सुविधाओं वाला कॉलेज बनवा कर लोगों को एक बड़ा उपहार दिया है।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में खूब प्रचलित हैं Copper Utensils, Kalai Coating से बढ़ जाती है तांबे के बर्तनों की सुंदरता

हम आपको बता दें कि कॉलेज के छात्र विज्ञान प्रयोगशाला और आधुनिक क्लास रूम पाकर बहुत उत्साहित और खुश हैं। कॉलेज की प्रिंसिपल संगीता सूदन ने ऐसे दूरदराज के इलाके में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने बताया कि हमारे कॉलेज में इस तरह का विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा मिलना दूरदराज के ब्लॉक महानपुर के लोगों के साथ-साथ छात्राओं के लिए भी खुशी की बात है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Modi Pezeshkian Meeting से बुरी तरह भड़का अमेरिका, Marco Rubio ने दे डाली सख्त चेतावनी

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि