J&K में संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लेकर स्कूल पहुंचे छात्र

By अनुराग गुप्ता | Feb 16, 2022

जम्मू-कश्मीर समेत पूरा देश कोरोना की तीसरी लहर से प्रभावित हुआ लेकिन इसके कमजोर पड़ने के साथ ही शिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि जम्मू में स्कूलों ने ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू किया है। 

कोरोना के हालात की हुई थी समीक्षा

जम्मू-कश्मीर राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने रविवार को करीब छह महीने बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू वापस लेने और शैक्षणिक संस्थाओं में चरणबद्ध तरीके से ऑफलाइन कक्षाएं बहाल करने का ऐलान किया था। सचिव एके मेहता की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई थी जिसमें कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई। इसके बाद समिति ने ऐलान किया था कि सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, पॉलिटेक्निक और आईटीआई 14 फरवरी से नियमित ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: नेशनल कॉन्फ्रेंस को लगा बड़ा झटका, अनिल धार समेत दर्जनों नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, कही यह अहम बात 

आदेश में कहा गया था कि 14 फरवरी से नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई होगी। नियमित ऑफलाइन कक्षाओं में भाग लेने के लिए 15 से 17 साल के सभी छात्रों को अपने साथ वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लाना होगा। जम्मू और कश्मीर के गर्म क्षेत्र के स्कूलों में जूनियर कक्षाओं के लिए ऑफलाइन क्लासेस 21 फरवरी से शुरू होंगी जबकि शीत क्षेत्र के लिए 28 फरवरी से कक्षाओं का आयोजन होगा।

प्रमुख खबरें

Muscle Pain Relief: मांसपेशियों के Muscle Pain से राहत पाने के लिए अपनाएं सिकाई और हल्दी दूध के नुस्खे

TCS का दावा: अमेरिका में आईटी कंपनियों को देश के आधार पर नहीं बनाया जा रहा निशाना

BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक से दूर रहेंगे Bangladesh के गृह मंत्री

अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर