Rae Bareli में ईवीएम के स्ट्रांग रूम में तैनात उप निरीक्षक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2024

रायबरेली जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्ट्रांग रूम (जहां मतदान के बाद ईवीएम रखी जाती हैं) में तैनात 58 वर्षीय उप निरीक्षक की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा के लिए यहां भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। एकपुलिस अधिकारी ने बताया कि उप निरीक्षक हरिशंकर की भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई,जिसके बाद साथ में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान हरिशंकर की मौत हो गई। मिल एरिया पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हरिशंकर भदोही से थे और करीब एक वर्ष से थाने में तैनात थे।

प्रमुख खबरें

Long Distance Friendship: अलग शहर में रहने वाले दोस्त से ऐसे बनाए रखें मजबूत रिश्ता

Delhi-NCR वाले 15 सितंबर तक देख सकेंगे Amrit Udyan की खूबसूरती! Free Entry के लिए जानें पूरा Registration Process

Mahakali में शुक्राचार्य बनेंगे Akshaye Khanna, खतरनाक लुक देखकर हैरान हुए फैंस

Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू के साथ वियतनाम में मनाया Babymoon, शेयर की तस्वीरें