Tirupati Laddu विवाद में अब हुई सुब्रमण्यम स्वामी की एंट्री, 30 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

By अभिनय आकाश | Sep 28, 2024

तिरुपति लड्डू विवाद पर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 30 सितंबर को सुनवाई करेगा। सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की मांग की है। गौरतलब है कि चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि तिरुपति तिरुमाला मंदिर के प्रसाद में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया जाता है।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में एनडीए विधायक दल की बैठक के दौरान आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशु वसा का इस्तेमाल किया। इन आरोपों ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा कर दिया, जिससे करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं।

इसे भी पढ़ें: 28 सितंबर को राज्यव्यापी मंदिर पूजा का YSR कांग्रेस ने किया ऐलान, कहा- नायडू ने मंदिर की पवित्रता को किया कलंकित

मुख्य सचिव नीरभ कुमार प्रसाद ने गुरुवार देर रात जारी आदेश में कहा, "आंध्र प्रदेश सरकार ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की पवित्रता की रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार, पूरे मामले की विस्तृत और व्यापक जांच के लिए एसआईटी का गठन करना आवश्यक समझा है।" टीटीडी तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर का आधिकारिक संरक्षक है। 22 सितंबर को सीएम ने अपने उंडावल्ली निवास पर घोषणा की कि लड्डू में मिलावट के कथित अपवित्रीकरण की जांच एसआईटी करेगी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज