Mughal Harem में होते थे ऐसे खेल, जो देते थे बादशाह को आनंद

By रितिका कमठान | Jun 22, 2023

भारत पर सैकड़ों वर्ष पहले मुगलों ने शासन किया था। मुगल काल में महिलाओं को कुछ खास सुविधाएं दी जाती थी जिसमें हरम भी शामिल है। बादशाह जिन महिलाओं को पसंद करता था उन महिलाओं को हरम में लेकर आया जाता था। यानी महिलाओं के रहने के लिए हरम एक अलग महल था।

 

हरम पर रानियों का राज चलता था, जिसमें बादशाह की अधिक संलिप्तता नहीं होती थी। रानियाँ उस स्थान को अपनी शर्तों पर चलाती थीं। हालांकि हरम के अपने कुछ नियम और कानून थे। आमतौर पर बादशाह अक्सर युद्ध और शाही मामलों में व्यस्त रहता था। मगर कई बार बादशाह हरम में भी आते थे। मुगल हरम में दावतें और पार्टियाँ आयोजित की जाती थी। मुगल रानियों और कई बादशाहों को बागवानी का बहुत शौक था। उन्होंने बगीचे की देखभाल और रख-रखाव में बहुत समय बिताया।

 

अकबर के शासनकाल में ऐसी व्यवस्था थी

इतिहासकारों की मानें तो अकबर पहला मुगल बादशाह था, जिसके शासनकाल में रानियों और महिलाओं के मनोरंजन के लिए अलग-अलग महल बनवाए गए थे। इन महलों में महिलाएं रहती थी, जहां वो नृत्य, बागवानी, कविताएं पढ़ना और उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित कर सकती हैं। ये भी जानकारी मिलती है कि मुगल हरम में केवल बादशाह ही प्रवेश कर सकते थे। मुगल हरम में जाने की इजाजत राजकुमारों को भी नहीं थी। हरम में महिलाओं को दैनिक जीवन के हिस्से के रूप में खेल खेलने की अनुमति नहीं थी। हरम के कुछ हिस्से ऐसे थे जहां महिलाएं अपने मनोंरजन के लिए या खेलने के लिए उपयोग कर सकती थी।

 

ऐसे खेल खेले गए

हरम में मुगल बादशाहों का पसंदीदा खेल लूपिंग था। बता दें कि ये ऐसा खेल था जिसमें दो टीमें खेलती थी, जिन्हें एक दूसरे के खिलाफ जीतना था। यह खेल मूर्तियों से बने घोड़ों का उपयोग करके खेला जाता था। यह अकबर को बहुत प्रिय था, जो आज के समय में भी खेला जाता है। हरम में महिलाएँ अन्य कौन से खेल खेलती थीं, इसके बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं है। कई इतिहासकारों का मानाना है कि अकबर की रानी जोधाबाई शिकार की शौकीन थी। मुगल हरम में कुश्ती, ताश, चौसर जैसे खेल भी खेले जाते थे। राजा को तीर चलाना और साँपों के साथ खेलना भी बहुत पसंद था।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का BBC पर 10 अरब डॉलर का मुकदमा, बोला- भ्रामक चित्रण से चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ