Suchitra Sen Birth Anniversary: अपने उसूलों की खातिर ठुकरा दिया था दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, ऐसा था सुचित्रा सेन का फिल्मी सफर

By अनन्या मिश्रा | Apr 06, 2025

आज ही के दिन 06 अप्रैल को हिंदी सिनेमा की महानायिका का दर्जा पाने वाली एक्ट्रेस सुचित्रा सेन का जन्म हुआ था। सुचित्रा सेन ने बंगाली सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। लेकिन महज 48 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों से संन्यास ले लिया था।

इसे भी पढ़ें: करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में हमेशा राज करते रहेंगे मनोज (भारत) कुमार

जन्म और शिक्षा

बांग्लादेश के पबना जिले में 06 अप्रैल 1931 में सुचित्रा सेन का जन्म हुआ था। उनका असली नाम रोमा दास गुप्ता था। उनके पिता का नाम करुणामय दासगुप्ता था, जोकि हेडमास्टर थे। वहीं उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई पबना से की थी। वहीं साल 1947 में महज 15 साल की उम्र में उनका विवाह बंगाल के जाने-माने उद्योगपति आदिनाथ सेन के बेटे दिबानाथ सेन से हुई थी। वहीं शादी के 5 साल बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले ली थी।

उत्तम कुमार के साथ जमी जोड़ी

साल 1952 में सुचित्रा की बांग्ला फिल्म सारे चतुर रिलीज हुई। यह सुचित्रा की पहली फिल्म थी। एक समय ऐसा भी था जब उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन की जोड़ी को बांग्ला सिनेमा की सबसे ज्यादा फेमस जोड़ी माना जाने लगा था। उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन ने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में की। वहीं साल 1953 से 1978 तक एक्ट्रेस ने हिंदी और बांग्ला की कुल 61 फिल्मों में काम किया था। जिनमें से 30 फिल्में सिर्फ उत्तम कुमार के साथ थीं। वहीं साल 1978 में सुचित्रा सेन ने फिल्म इंडस्ट्री से संन्यास ले लिया था।


ठुकरा दिया दादा साहब फाल्के पुरस्कार 

सुचित्रा सेन के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही ज्यादा स्वाभिमानी एक्ट्रेस थीं। वह अपनी निजी जिंदगी में बेहद उसूलों वाली थीं। बताया जाता है कि एक बार उन्होंने जो मन में ठान लिया उसको वह किसी भी हाल में करके रहती थीं। बता दें कि उन्होंने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार ठुकरा दिया था। उन्होंने यह सम्मान लेने से सिर्फ इसलिए मना किया था, क्योंकि उनको यह सम्मान लेने के लिए कोलकाता से दिल्ली जाना पड़ता, जबकि उन्होंने पब्लिक के बीच न जाने का वादा किया था।


मृत्यु

वहीं 17 जनवरी 2014 में 82 साल की उम्र में सुचित्रा सेन ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026: निशानेबाजी में भारत को मिला एक और सिल्वर! 10m एयर राइफल में पुरुषों की टीम चमकी, Rudrankksh Patil और Himanshu Dhillon फाइनल में पहुंचे

Kerala Rain: भारी बारिश और भूस्खलन से 5 की मौत, प्रशासन को हर घंटे समीक्षा के निर्देश

European Football Round-Up | Atletico Madrid ने Real Madrid को डर्बी में हराया, Manchester City ने गोलों की बारिश के साथ दर्ज की रोमांचक जीत

उत्तर-पूर्वी Sudan में सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की मौत, 30 घायल