सूडान ने लीबिया में लड़ने जा रहे 120 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2020

काहिरा। सूडान के सुरक्षाबलों ने रविवार को दक्षिणी दारफूर क्षेत्र से आठ बच्चों समेत कम से कम 122 लोगों को गिरफ्तार किया। ये सभी किराये के सैनिकों के तौर पर पड़ोसी लीबिया में जंग के लिए जा रहे थे। अद्धसैनिक त्वरित सहायता बल के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल जमाल जोमा ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से 72 सूडानी ‘अवेकेनिंग रिवॉल्यूशनरी काउंसिल’ से जुड़े हैं। इस हथियारबंद समूह का नेतृत्व पूर्व जंजवीद मिलिशया नेता मूसा हिलाल कर रहा है। हिलाल सूडान के तानाशाह रहे उमर-अल-बशीर का सलाहकार था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी स्वास्थ्य सचिव ने दी चेतावनी, कहा- ‘ देश के पास मोहलत खत्म हो रही है’

हिलाल ने 2013 में यह पद छोड़कर अपना सशस्त्र समूह तैयार किया। उसे नवंबर 2017 में गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह खर्तूम जेल में है। जोमा ने यह नहीं बताया कि ये लोग जंग में किसकी ओर से भाग लेने के लिए लीबिया जा रहे थे। संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट के अनुसार दारफूर क्षेत्र के सूडानी सशस्त्र समूह लीबिया में दोनों पक्षों की ओर से जंग में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जंग में शामिल होने की योजना बना रहे 240 लोगों को फरवरी में गिरफ्तार किया था। मुम्मर गद्दाफी को 2011 में अपदस्थ किए जाने के बाद से लीबिया में गृहयुद्ध चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला