सुदर्शना फाउंडेशन का स्वतंत्रता दिवस समारोह: वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 16, 2024

गाजियाबाद के प्रताप विहार क्षेत्र में सुदर्शना फाउंडेशन की ओर से 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष संयुक्ता देशमुख ने ध्वजारोहण किया। इस कार्यक्रम में प्रताप विहार के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रताप विहार के उद्यान में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के चांदूर रेलवे में भी सुदर्शना फाउंडेशन की ओर से वृक्षारोपण किया गया। फाउंडेशन की उपाध्यक्ष सुदर्शना देशमुख और सचिव क्रांति देशमुख, सारिका मालखेड, प्रियंका चव्हाण, केतकी चव्हाण की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे और उन्होंने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुदर्शना फाउंडेशन के इस पर्यावरणीय और सामाजिक उत्तरदायित्व अभियान के कारण पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायता मिली है।

प्रमुख खबरें

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त