इटली की संसद में अचानक जमकर चले लात-घूंसे, डर गए G7 के मेहमान देश!

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2024

एक तरफ इटली जी7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है तो दूसरी तरफ उसके संसद में खूब मारपीट मचा है। इटली की संसद का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इटली की संसद में सांसदों के बीच एक बिल को लेकर जमकर लात-घूंसा चला। संसद के भीतर मारपीटा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वक्त इटली में जी7 देशों के मेहमानों के साथ-साथ वो तमाम देशों के मेहमान मौजूद हैं जिन्हें इटली ने जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन इटली की संसद में जमकर मारपीट हुई तो इसका वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi In Italy: सबसे पहले मैक्रों से प्रिय नरेंद्र करेंगे मुलाकात, उसके बाद सुनक से होगी बात, जानें PM मोदी के इटली दौरे का पूरा शेड्यूल

वैश्विक और राजनीतिक उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में G7 के धनी देशों के नेता इस सप्ताह दक्षिणी इटली में एकत्रित हो रहे हैं, जिसमें यूक्रेन के लिए समर्थन बढ़ाना एजेंडे में सबसे ऊपर है। वैश्विक और राजनीतिक उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में G7 के धनी देशों के नेता इस सप्ताह दक्षिणी इटली में एकत्रित हो रहे हैं, जिसमें यूक्रेन के लिए समर्थन बढ़ाना एजेंडे में सबसे ऊपर है।  शिखर सम्मेलन एक संवेदनशील समय में हो रहा है, जब यूक्रेन और गाजा में युद्ध छिड़ा हुआ है और बिडेन, मैक्रॉन और ब्रिटेन के ऋषि सुनक सभी अगले कुछ महीनों में चुनाव में जाने वाले हैं। वैश्विक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, मेजबान इतालवी प्रधान मंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने तुर्की के रेसेप तैयप एर्दोगन से लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी तक लगभग एक दर्जन गैर-जी 7 सरकार के प्रमुखों को भी आमंत्रित किया है।

प्रमुख खबरें

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद

Odisha में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, Malkangiri में स्कूल और आंगनवाड़ी बंद