Ram Mandir का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस पर Sudhanshu Trivedi ने साधा निशाना, नेहरू-गांधी परिवार की बहिष्कारवादी राजनीति का कच्चा चिट्ठा देश के सामने रखा

By नीरज कुमार दुबे | Jan 11, 2024

कांग्रेस की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराये जाने के बाद सत्तारुढ़ भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल पर बहिष्कार की राजनीति करने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पहले विपक्ष ने संसद के नये भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया, जब जीएसटी लागू किया जा रहा था तब संसद के संयुक्त सत्र का बहिष्कार किया और अब जब 500 सालों बाद राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है तो प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस यह सब तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कर रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराया तो बोले हरदीप पुरी, बयानबाजी में फंसे हुए हैं, पछतावा होगा

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने साथ ही नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए कहा, "जब सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, तो जवाहरलाल नेहरू जी ने 24 अप्रैल, 1951 को उस समय सौराष्ट्र के प्रमुख को लिखा था कि 'इस कठिन समय में इस समारोह के लिए दिल्ली से मेरा आना संभव नहीं है। मैं इस पुनरुत्थानवाद से बहुत परेशान हूं, मेरे लिए बहुत कष्टकारक है कि मेरे राष्ट्रपति, मेरे कुछ मंत्री और आप सोमनाथ के इस समारोह से जुड़े हुए हैं और मुझे लगता है कि ये मेरे देश की प्रगति के अनुरूप नहीं है, इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।"

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह