By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2022
भोपाल, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) होंगे। मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुधीर कुमार सक्सेना प्रदेश के अगले डीजीपी होंगे। वह विवेक जौहरी का स्थान लेंगे जो चार मार्च को पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सक्सेना को एक दिन पहले बुधवार को तत्काल प्रभाव से उनके कैडर राज्य मध्य प्रदेश भेजा गया है।