अयोध्या को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगरवासियों से मांगे गए सुझाव

By सत्य प्रकाश | Dec 10, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या को अंतर्राष्ट्रीय सिटी के रूप में 2031 तक तैयार किये विकसित करने की योजना की जानकारी अयोध्या के लोगो को भी दी जा रही है। जिसके लिए अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा योजना से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके साथ ही इस योजना में होने वाले आपत्ति व अन्य सुझाव भी मांगे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के वाहन से कुचल कर कर्मचारी की मौत

अयोध्या शहर को सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे वा प्रमुख चौराहों पर फेस डिटेक्टर मशीन लगाए जाएंगे। वही अयोध्या आने वाले पर्यटकों को अयोध्या की पौराणिक जानकारी सही रूप में दिया जाए। इसके लिए प्रशिक्षित गाइड तैयार किए जा रहे हैं तो वही पर्यटकों को रुकने के लिए अच्छी सुविधाएं बने इसके लिए स्टार श्रेणी के होटल भी होंगे है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या के मंदिरों में मनाया गया शौर्य दिवस, जलाए गए दीपक 

अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि अयोध्या का मास्टर प्लान 2031 सुनियोजित विकास के साथ जन सुविधाओं को विकसित करने के लिए बनाया गया है। यह अयोध्या विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष व प्राधिकरण की वेबसाइट पर लगा है। सभी इस योजना के बारे में अयोध्या के लोगों को जानकारी मिल सके और इसे देखकर अपनी आपत्तियां व सुझाव दे सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें

Revanth Reddy को मिलेगा आर्यदान मोहम्मद-2026 बेस्ट पब्लिक सर्वेंट अवॉर्ड

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन