Asian Para Games: सुहास यथिराज ने जीत से किया आगाज, बांग्लादेश के जॉयतू धर को सीधे गेम में हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2026

 दो बार की पैरालम्पिक रजत पदक विजेता और गत चैम्पियन सुहास एल वाई ने एशियाई पैरा खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में जीत के साथ आगाज करते हुए पुरूषों के एकल एसएल4 ग्रुप ई मैच में बांग्लादेश के जॉयतू धर को सीधे गेम में हराया। प्रशासनिक अधिकारी सुहास ने तोक्यो और पेरिस पैरालम्पिक में रजत पदक जीता था जबकि पिछले एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। 

 एसएच6 वर्ग में एक और भारतीय सिवराजन सोलाइमलाइ ने ग्रुप डी में फिलीपींस के जॉन साइरस मेकलांग को 21 . 7, 21 . 6 से हराया। मिश्रित युगल एसएल3 और एसयू5 ग्रुप ए के मैच में भारत की मनीषा रामदास और प्रमोद भगत ने चीन के लिचुआन शियोंग और टोंगटोंग को 21-16 19-21 21-16 से मात दी। 

मानसी जोशी और रूत्विक रघुपति हालांकि अपना मुकाबला हार गए। महिला एकल एसएल3 वर्ग में पूर्व विश्व चैम्पियन मानसी जोशी को चीन की यूमेइ लियू ने 21 . 15, 14 . 21, 21 . 15 से हराया।

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar के लिए 9 Murder कराए, अनंत सिंह ने मीडिया से बात-चीत में किया बड़ा दावा

Ladakh संवैधानिक सुरक्षा वार्ता बेनतीजा, 22 अक्टूबर को Delhi में होगी अगली बैठक

Meerut Snake Bite Case: नीला ड्रम केस के बाद सांप कांड पर रविता को फांसी, प्रेमी अमरदीप संग फूट-फूटकर रोने लगी

उत्तर प्रदेश के शिक्षक-कर्मचारियों ने सीएम योगी से मांगी 19 अक्टूबर की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे स्कूल?