अफगानिस्तान की शिया मस्जिद में जुम्मे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 47 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2021

काबुल। दक्षिण अफगानिस्तान के एक प्रांत की शिया मस्जिद में जुमे (शुक्रवार) की नमाज़ के दौरान आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया, जिसमें कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 70 लोग जख्मी हुए हैं। जुमे की नमाज़ की वजह से मस्जिद में भीड़ ज्यादा थी। यह जानकारी तालिबान के एक प्रवक्ता ने दी है। कंधार प्रांत की फातिमिया मस्जिद पर हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी संगठन ने नहीं ली है। इससे एक हफ्ते पहले इस्लामिक स्टेट (आईएस) से संबद्ध स्थानीय संगठन ने उत्तरी प्रांत की एक शिया मस्जिद में बम विस्फोट किया था, जिसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। इस खून खराबे ने यह आशंका पैदा कर दी है कि तालिबान के दुश्मन आईएस ने अफगानिस्तान में अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति कोविंद ने द्रास में कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, सैनिकों संग मनाया दशहरा

उसने बताया कि मस्जिद के सुरक्षा कर्मी ने एक अन्य संदिग्ध हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया। घटना की वीडियो फुटेज में यहां-वहां शव पड़े दिखाई दे रहे हैं तथा कालीन पर खून पड़ा है और लोग इधर-उधर भाग रहे हैं और चिल्ला रहे हैं। तालिबान के प्रवक्ता बिलाल करीमी ने मृतकों की संख्या 47 और घायलों की तादाद 70 बताई है। अमेरिकी फौजों की वापसी के बीच अगस्त में तालिबान के सत्ता पर काबिज़ होने के बाद आईएस ने कई विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। समूह ने छोटे हमलों में तालिबानी लड़ाकों को भी निशाना बनाया है।

अफगानिस्तान में दशकों की जंग के बाद तालिबान ने मुल्क में अमन बहाली का संकल्प लिया है। तालिबान और आईएस दोनों सुन्नी मुसलमानों के समूह हैं, लेकिन वे वैचारिक तौर पर काफी अलग हैं। इनमें आईएस काफी कट्टर है। वे कई बार एक दूसरे के खिलाफ लड़ चुके हैं। तालिबान ने शिया अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का वचन दिया है, जिन पर तालिबान ने 1990 के दशक के शासन के दौरान जुल्म किया था।

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?