West Bengal: सुकांता मजूमदार ने अमित शाह को लिखा पत्र, सुरक्षा स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया

By अंकित सिंह | Jun 16, 2023

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों की सुरक्षा स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। नामांकन के आखिरी दिन दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर और बीरभूम जिले के सैठिया से भी हिंसा की घटनाएं हुईं।

इसे भी पढ़ें: 'चिंगारी का खेल बुरा होता है', BJP का आरोप- बंगाल में खत्म हो चुका लोकतंत्र, संगीत की जगह धमाके सुनाई दे रहे हैं

ममता का हमला

दक्षिण 24 परगना में ममता बनर्जी ने कहा कि आज जो लोग बोल रहे हैं कि बंगाल में शांति नहीं है, मैं उनसे पूछती हूं कि CPI(M) के राज में कौनसी शांति थी। कांग्रेस तो बहुत राज्यों में रही है, वे संसद में हमारा सहयोग चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हैं लेकिन CPI(M) से हाथ मिलाने के बाद आप बंगाल में हमसे सहयोग मांगने न आएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज आप(कांग्रेस, CPI(M), भाजपा) बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन जब आप सत्ता में थे तब आपकी क्षमता सिर्फ लोगों को मारने की थी। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस, CPI(M), भाजपा सब साथ हैं। नामांकन के दौरान भांगर के MLA ने गुंडागर्दी की। क्या आपको एक MLA होकर ऐसा करते हुए शर्म नहीं आई? 

प्रमुख खबरें

मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क और सरगनाओं पर NCB का कड़ा रुख

Cabinet Chintan Shivir: सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर मंथन

BCCI घरेलू सत्र के लिए Muthoot Fincorp को 35 मैचों के Title Sponsor अधिकार सौंपेगा

वैवाहिक विवाद में पॉक्सो के तहत माता-पिता की तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी: Supreme Court