सुखबीर बादल ने वरिष्ठ नेता बलविंदर भूंदड़ को शिअद का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2024

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ को बृहस्पतिवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। यह कदम अमृतसर में सिख पंथ के पांच प्रमुख धर्मगुरुओं(सिंह साहिबानों) की महत्वपूर्ण पंथिक मुद्दों पर चर्चा के लिए होने वाली बैठक से एक दिन पहले उठाया गया है।

शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।’’

सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने छह अगस्त को जारी एक बयान में घोषणा की कि सिंह साहिबानों (प्रमुख धर्मगुरुओं) की बैठक 30 अगस्त को होगी। इसका नेतृत्व अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nepal में राजनीतिक पीढ़ी परिवर्तन, 40 साल से कम उम्र के युवा सांसदों की संख्या हुई डबल,

Assam में BJP का चुनावी मंथन, CM Himanta बोले- 15 March तक फाइनल होगी Candidates की लिस्ट

UP के हर गांव तक अब दौड़ेगी बस, Yogi Cabinet ने ग्राम परिवहन योजना को दी मंजूरी

IAF Strike का 10 महीने बाद भी दिखा असर, Pakistan को जमींदोज करना पड़ा Murid Airbase का कमांड सेंटर