सुखबीर सिंह ने इमरान खान को कहा- करतारपुर को आय का जरिया न बनाए पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

नयी दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने करतारपुर गलियारे के लिए करीब 1400 रुपये के शुल्क को ‘बहुत ज्यादा’ बताया है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वह इस गलियारे को आय का जरिया न बनाएं क्योंकि यह तीर्थयात्रा के लिए है। बादल ने कहा कि इसे दोनों देशों के बीच ‘सद्भावना’ के तौर पर देखा जाना चाहिए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद बादल ने कहा कि मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील करता हूं कि वह करतारपुर गलियारे को आय का जरिया बनाने की कोशिश न करें, यह तीर्थयात्रा के लिए है और उसे उसी तरह देखा जाना चाहिए। तीर्थयात्रा में कारोबार न देखें, इसे सद्भावना के रूप में देखा जाना चाहिए। करतारपुर गलियारे का उद्घाटन नौ नवंबर को होगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games Kabaddi में भारत का जलवा, पुरुष और महिला टीमों ने Iran को हराकर जीता Gold

Bank Account में रजिस्टर्ड Mobile Number घर बैठे बदलें, Net Banking से ऐसे करें अपडेट

Russia Ukraine War: दोनों देशों के बीच तेज हुए हवाई हमलों में 7 लोगों की मौत

घर की सुरक्षा होगी हाईटेक! CCTV कैमरे से स्मार्ट लॉक तक जानें पूरा खर्च