97 फीसदी हिंदू आबादी होने के बावजूद इंसानियत की विचारधारा ने BJP को हराया — Sukhu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि उनके राज्य में 97 प्रतिशत हिंदू आबादी होने के बावजूद पिछले साल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी इंसानियत की विचारधारा से भाजपा को हरा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2024 के आम चुनाव में भाजपा की जनविरोधी नीतियों पर तभी जवाब दे सकती है जब पार्टी अपनी विचारधारा को सशक्त करते हुए आगे बढेगी। वह यहां नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल पर कांग्रेस के 85 वें अधिवेशन के दूसरे दिन बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश एक छोटा राज्य है लेकिन (हमारे लिए) जीत (चुनावों में) बड़ी थी। हिमाचल प्रदेश की 97 फीसदी आबादी हिंदू है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इसी राज्य से आते हैं। इसे देखते हुए हमने हिंदू विचारधारा का प्रतिनिधित्व करने वाली भाजपा को हराने की रणनीति बनाई। कांग्रेस की इंसानियत की विचारधारा ने उस विचारधारा को पराजित किया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्र के निर्माण और देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया।

उन्होंने कहा, गांधी परिवार वह राजनीतिक परिवार है जिसने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी से एक नेता का नाम बताने के लिए कहा जिसने बलिदान दिया हो। उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस पार्टी का इतिहास बलिदानों से भरा पड़ा है। हमें उनके बलिदान का इतिहास लेकर आगे बढ़ना है। हम भाजपा की जनविरोधी नीतियों और लोगों को बांटने वाली नीति का जवाब तभी दे पाएंगे जब हम अपनी विचारधारा को सशक्त करते हुए आगे बढ़ेंगे।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न पर आखिर खामोश क्यों हैं दुनिया के लोग?

हिंदुस्तान को पाकिस्तान बनने से रोको, 3-4 बच्चे पैदा करें हिंदू, Navneet Rana का बयान, Congress और AIMIM ने किया पलटवार

सिडनी हमले से विश्व में और बढ़ेंगी मुसलमानों की मुसीबतें

FTA पर कुछ नहीं सुनूंगा...भारत के लिए अपने ही विदेश मंत्री से भिड़ गए न्यूजीलैंड के PM