Sule ने लोकसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए बारामती के लोगों को धन्यवाद दिया

By Prabhasakshi News Desk | Jun 04, 2024

पुणे । बारामती लोकसभा सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) उम्मीदवार सुनेत्रा पवार के खिलाफ जीत की ओर बढ़ रहीं राकांपा (शरदचंद्र पवार) उम्मीदवार सुप्रिया सुले ने अपनी जीत का श्रेय अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को दिया और समर्थन देने के लिए उनका आभार जताया। पवार परिवार के गृह क्षेत्र बारामती सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प था, क्योंकि सुले के चचेरे भाई अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार सुले के खिलाफ मैदान में थीं। यह पहली बार है कि पवार परिवार के दो सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े। 

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महाराष्ट्र की आन, बान, शान और संस्कृति को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हमने इन चुनावों में उस परंपरा को कायम रखा और हम आगामी चुनावों में भी इसे कायम रखेंगे।” अपनी जीत और महा विकास अघाडी (एमवीए) की सफलता को जनता की सफलता बताते हुए सुले ने कहा कि इस कठिन दौर में उनके पिता के साथ मजबूती से खड़े रहे कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: Kailash Yatra पर गए तमिलनाडु के 21 श्रद्धालु सुरक्षित लौटे

Palamu में 2.20 करोड़ रुपये का Ganja बरामद, Jharkhand पुलिस ने दो भाइयों को दबोचा

Nepal Flood में 600 से ज्यादा मौतें, 2400 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी

DRI ने Bengaluru और पुणे में जब्त की 18 किलो नशीली दवाएं, चार गिरफ्तार