ओमान में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को सुल्तान कबूस ने दी शाही माफी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2019

नयी दिल्ली। ओमान के सुल्तान कबूस ने उनके देश में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर ‘‘शाही माफी’’ दी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि हम ईद-उल-फित्र के मुकद्दस मौके पर दिखाई गई ओमान के माननीय सुल्तान कबूस की इस रहमदिली की सराहना करते हैं।’’

ओमान में भारतीय दूतावास ने बताया कि सुल्तान कबूस ने ओमान में सजा भुगत रहे 17 भारतीयों को ईद के मौके पर ‘‘शाही माफी’’ दी। दूतावास ने ट्वीट किया कि भारत सरकार एक मित्र देश द्वारा दिखाई गई इस करुणा भावना की सराहना करती है। विश्व भर में पिछले सप्ताह ईद मनाई गई थी।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह