TV Show Naagin 7 के लिए Sumbul Touqeer Khan का नाम हुआ कंफर्म! Priyanka Chahar Choudhary को इस कारण हाथ से निकला बड़ा शो

By रेनू तिवारी | Jan 24, 2023

बिग बॉस 16: टीवी के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक सुम्बुल तौकीर खान बिग बॉस 16 की सबसे युवा प्रतियोगी हैं। सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॉस में अपने शांत स्वभाव को दर्शाया हैं। वह वह बिना घर के अंदर किसी से लड़े टॉप 8 में पहुंच गयी हैं। वीकेंड के वार पर घर से सौंदर्या शर्मा बाहर हुई और सुंबुल को सबसे ज्यादा वोट मिले। वह सुरक्षित रहीं। इसके अलावा घर के अंदर टीवी की क्वीन एकता कपूर आयी थी और उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के लिए निम्रित कौर को साइन किया हैं। इसके अलावा वह हिंट देकर गयी कि वह दो लड़कियों में ले एक को नागिन 7 के लिए कॉल करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: Nawazuddin Siddiqui की मां ने अपनी बहू आलिया के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, गृह क्लेश से जुड़ा मामला!

प्रियंका चाहर चौधरी की तारीखें अनुपलब्ध होने के कारण, निर्माताओं ने अब नागिन 7 में मुख्य भूमिका निभाने के लिए सुम्बुल तौकीर खान पर ध्यान दिया है। एकता कपूर, जो हाल ही में सलमान खान के साथ बिग बॉस 16 के वीकेंड का वार में दिखाई दी थीं, ने खुलासा किया था कि वह नागिन के लिए घर  से एक लड़की को पसंद करके जा रही हैं। एकता कपूर ने कहा था कि  "एक लड़की थी जिसे मैं चुनना चाहती थी और मैं उसका नाम इसलिए नहीं ले रही हूँ क्योंकि मैं वास्तव में उसे पसंद करतू हूँ और मैं उसे नागिन 7 के लिए कॉल करने जा रही हूँ। मैंने दो कास्टिंग करनी थी लेकिन अभी में ऐसा नहीं कर सकती हूं क्योंकि नागिन 6 चल रहा हैं, लेकिन मैं वास्तव में एक और  लड़की मुझे पसंद आयी है जिसे में जल्द ही कॉल करूंगी।

प्रमुख खबरें

BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी बनी CUET UG 2026 टॉपर, कही यह बड़ी बात

अपनी कुर्सी से चिपके हैं धर्मेंद्र प्रधान, मल्लिकार्जुन खड़गे का शिक्षा मंत्री पर हमला, मांगा इस्तीफा

Messi का 2030 World Cup पर बड़ा बयान: अभी बहुत दूर की बात, मेरा फोकस वर्तमान पर

Jaipur से जैश की महिला आतंकी गिरफ्तार, ATS का खुलासा- Pakistan से ऑपरेट होता था WhatsApp