Fahmaan Khan के कितनी करीब है Sumbul Touqeer? अभिनेत्री ने को-स्टार संग अपनी नजदीकियों पर किए खुलासे

By एकता | May 01, 2023

टीवी अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान और अभिनेता फहमान खान ने सीरियल 'इमली' में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से बड़े पैमाने पर लोकप्रियता हासिल की। दोनों की ऑफ़ स्क्रीन बॉन्डिंग भी कमाल की थी, जो उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी ही लोकप्रिय थी। इसी ऑफ़ स्क्रीन बॉन्डिंग की वजह से सुंबुल और फहमान के रिश्ते में होने की अफवाहें उड़ती रही हैं। इन्हीं अफवाहों पर हाल ही में अभिनेता ने चुप्पी तोड़ी और सुंबुल के करीब आने की वजह बताई। अभिनेता ने कहा, 'इमली में काम करने के दौरान हम पर्सनली एक-दूसरे से जुड़े थे। उस दौरान सुंबुल के पापा काम की वजह से सेट पर मौजूद नहीं होते थे। सुंबुल में बचपना था, जो बाहर निकल आता था। उसके इस बचपने को संभालने के लिए कोई चाहिए था और मैं वहां मौजूद था।'

इसे भी पढ़ें: Mumbai के एक इवेंट में स्पॉट हुईं Esha Gupta, बॉडीकॉन ड्रेस में साफ नजर आए नि**ल, सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं अभिनेत्री

इंटरव्यू के दौरान सुंबुल से फहमान से रोज मिलने पर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है सबको ही ये मालूम होगा कि एक शो करने के दौरान आप रोज मिलते हो, वहां पर तो खैर आपके पास कोई ऑप्शन ही नहीं होता। वो दोस्ती हो जाती है, लेकिन जरुरी नहीं है न कि जब वो इंसान दूसरे शो करने लग जाए या आप दूसरे शो में बिजी हो जाओ तो आप उतना वक्त नहीं दे पाते। क्योंकि आपकी दुनिया एक नयी बन जाती है, आपकी यूनिट नयी होती है, आपके को-एक्टर नए होते है, तो उतना वक्त नहीं दे पाते हैं। ऐसा नहीं है कि ये मेरे साथ पहली बार हो रहा है या सिर्फ हमारे साथ ही हो रहा है, यह सबके साथ होता है।'

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 पर Pastel Suits के साथ पहनें ये Trendy Meenakari Jhumka, मिलेगा Royal Look

Karnataka में RSS के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं, Priyank Kharge का विधान परिषद में जवाब

दुश्मनों पर दनादन बरसेंगी मिसाइलें, भारत में Private Companies भी बनाएंगी Missiles, Rajnath Singh ने DRDO की Technology Transfer को दी मंजूरी

Struggling Pakistan टीम में Babar Azam की वापसी, Lords में England से लेंगे बदला?