भारत के इन गाँवों में नहीं दिखता है सूरज, कड़ी धूप के बावजूद भी रहता है शाम जैसा नजारा

By प्रिया मिश्रा | Jan 14, 2022

पौराणिक कथाओं में आपने स्वर्ग लोक और पाताल लोक का वर्णन जरूर सुना होगा। माना जाता है कि स्वर्ग लोक में देवता निवास करते हैं और पाताल लोक में राक्षस। और हम मनुष्य धरती लोक पर रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी जगह है जिसे पाताल लोक कहा गया है। जी हां, इस जगह पर भी मनुष्य रहते हैं और जीवन जीते हैं। आई जानते हैं इस अनोखी जहग के बारे में-

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से करीब 78 किलोमीटर दूर स्थित स्थान को पातालकोट के नाम से जाना जाता है। यहां 12 गांवों का समूह है जो सतपुड़ा की पहाड़ियों में है। पातालकोट में औषधियों का खजाना है। यहां भूरिया जनजाति के लोग रहते हैं। इतना ही नहीं यहां पर 3 गांव तो ऐसे हैं जहां सूर्य की किरणें भी नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में यहां कड़ी धूप के बावजूद शाम जैसा लगता है क्योंकि ये गांव धरातल से लगभग 3000 फुट नीचे बसे हुए हैं। कहा जाता है कि इन गांवों में पहुंचना आसान नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अद्भुत! भारत की इन जगहों पर सर्दियों में भी निकलता है गर्म पानी, देश-विदेश से स्नान करने आते हैं लोग

आपको बता दें कि पातालकोट के इन 12 गांवों में रहने वाले लोग बाहरी दुनिया से बिलकुल कटे हुए हैं। कहा जाता है कि यहां के लोग खाने-पीने की चीजें आस-पास ही उगा लेते हैं और केवल नमक ही बाहर से खरीद कर लाते हैं। हालांकि हाल ही में पातालकोट के कुछ गांवों को सड़क से जोड़ने का काम पूरा हुआ है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात