Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

By अनन्या मिश्रा | Mar 26, 2026

हस्तरेखा विज्ञान में हथेली में ग्रहों के स्थानों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसकी बनावट और स्थिति को देखकर किसी जातक के स्वभाव, जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ग्रहों के उभार को देखकर पता चलता है कि कौन सा ग्रह जातक की कुंडली में सबसे बलवान है और कौन सा कमजोर है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम हथेली में मौजूद सूर्य पर्वत के बारे में जानेंगे। जोकि अनामिका उंगली के मूल और हृदय रेखा के ऊपरी भाग में होता है। सूर्य पर्वत के उभार को देखकर आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: Couple Photo लगाते वक्त न करें ये बड़ी गलती, वरना Relationship में आ जाएगी दरार

पूर्ण विकसित सूर्य पर्वत

हस्तरेखा के मुताबिक हथेली में सूर्य पर्वत का होना बेहद जरूरी होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत पूरी तरह से विकसित हो, उस पर गुलाबीपन भी नजर आए, तो इसको शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का स्वभाव हंसमुख होता है और यह हर काम मित्रों के साथ मिलकर करना पसंद करते हैं। समाज में इनका सम्मान और प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहती है। यह जातक सफल चित्रकार, कलाकार और संगीतज्ञ बन सकते हैं।

सूर्य पर्वत पूर्ण रूप से विकसित होने पर ऐसे लोगों को करियर में सफलता और ऊंचा पद प्राप्त होता है। यह लोग व्यापार क्षेत्र में ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। इनको आय से एक से ज्यादा स्त्रोत प्राप्त होते हैं। सामान्य घराने के जातक की हथेली में ऐसा पर्वत होने पर वह जातक धनी बनता है। इनको जीवन में आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। यह जातक दिल के साफ होते हैं और अपनी गलती मानने से नहीं घबराते हैं।

सूर्य ग्रह का अभाव

यदि हथेली में सूर्य ग्रह का अभाव हो तो इसको अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। समाज में इन लोगों को अपेक्षित सम्मान नहीं प्राप्त होता है। वहीं पूर्ण सफलता पाने के लिए इनको ज्यादा मेहनत और प्रयास करने पड़ते हैं। जिस तरह कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति के कार्यों में बाधा, सम्मान में कमी और आत्मविश्वास में कमी आदि समस्याएं बनी रहती हैं। उसी तरह हथेली में सूर्य पर्वत का अभाव होने पर व्यक्ति को इसके प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।

सूर्य पर्वत का झुकाव

यदि हथेली में सूर्य पर्वत का झुकाव बुध पर्वत की ओर होता है, तो ऐसे लोग व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। सफल व्यापारी होने के साथ यह जातक धनवान होते हैं। इनको कभी पैसे की तंगी नहीं महसूस होती है। समाज में इनको खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं सूर्य पर्वत का झुकाव अगर शनि की ओर हो, तो ऐसे जातक एकांत रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इन लोगों को जीवन में कई बार धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम