Face Toner For Summer: धूप से झुलसी त्वचा? घर पर बनाएं ये Natural Face Toner, मिलेगा Instant Glow

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2026

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्रयास करती हैं। इसके लिए महिलाएं कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। वहीं अगर आप भी स्किन रिलेडेट समस्या के कारण परेशान रहती हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक ऐसे खास टोनर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको आप आसानी से घर बैठे बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस खास टोनर के बारे में...

सामग्री

तुलसी के पत्ते

गुलाब जल

ग्लिसरीन

ऐसे बनाएं टोनर

सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा सा पानी लें।

फिर इसमें तुलसी के कुछ पत्ते डालकर पानी को उबाल लें।

अब जब पानी थोड़ा रह जाए, तो इसको ठंडा कर लें।

अब इसमें बराबर मात्रा में गुलाबजल और ग्लिसरीन मिला दें।

सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर स्प्रे बोतल में भरकर रख लें।

अब स्प्रे बोतल की मदद से टोनर को फेस पर लगाएं।

रात भर टोनर को फेस पर लगा रहने दें और अगले दिन सुबह फेस वॉश कर लें।

इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।

इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

प्रमुख खबरें

Chabahar Port पर भारत ने पलट दी पूरी बाजी, Vikram Misri चले US, Jaishankar ने Iran को लगाया फोन

BOB Jobs 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली Vacancy, ग्रेजुएट्स फौरन करें ऑनलाइन आवेदन

Turkey में इजरायली कॉन्सुलेट के पास फायरिंग, 3 हमलावरों को मार गिराया गया

Lashkar का खतरनाक नेटवर्क बेनकाब, 19 जगह छापे पड़ने के बाद फरार आतंकी Abdullah Abu Hureira समेत कई गिरफ्तार