सुनील छेत्री चार दिसंबर को सोनम से शादी करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2017

नयी दिल्ली। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने लंबे समय से उनकी प्रेमिका रही सोनम भट्टाचार्य से सगाई कर ली। मोहन बागान के महान खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य की बेटी सोनम और छेत्री की शादी चार दिसंबर को कोलकाता में होगी। रात गुड़गांव के एक होटल में संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इंडियन सुपर लीग के चौथे सत्र में बेंगलुरू एफसी की ओर से खेल रहे 33 साल के छेत्री रविवार को बेंगलुरू में मुंबई सिटी के खिलाफ मैच के बाद दिल्ली पहुंचे थे। इन दोनों का विवाह कोलकाता में चार दिसंबर को होगा जबकि रिसेप्शन 24 दिसंबर को बेंगलुरू में होगा। सोनम ने स्काटलैंड से बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातक की डिग्री ली है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना