सुनील गावस्कर की 1971 की कैप, शास्त्री की कोचिंग किट होगी नीलाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की 1971 के इंग्लैंड दौरे पर पहनी गयी कैप और राष्ट्रीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री की कोचिंग किट क्रिकेट के उन सामानों में शामिल हैं जिन्हें ऑनलाइन नीलामी में खरीदा जा सकता है। क्रिस्टी की इस नीलामी में सर ज्योफ्री बायकॉट का संग्रह तथा ट्वेंटी20 चैरिटी क्रिकेट से जुड़ी वस्तुएं शामिल हैं। नीलामी 27 अक्टूबर से ऑनलाइन शुरू हो गयी है। सर ज्योफ्री बायकॉट के संग्रह में कई यादगार चीजें हैं। इनमें वह बल्ला भी शामिल हैं जिससे उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 100वां शतक पूरा किया था।

इस पर होल्डिंग के हस्ताक्षर है। बायकॉट के संग्रह में ही वह कैप भी शामिल है जिसे गावस्कर ने 1971 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर पहना था। क्रिस्टी की दूसरी नीलामी ट्वेंटी20 चैरिटी क्रिकेट नीलामी में भी क्रिकेट इतिहास से जुड़ी कई यादगार वस्तुएं शामिल हैं। यह नीलामी 16 नवंबर तक चलेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर