Sunil Shetty Birthday: मेहनत के दम पर सुनील शेट्टी ने हासिल किया स्टारडम, आज मना रहे 64वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Aug 11, 2025

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज यानी की 11 अगस्त को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपने तीन दशक के अभिनय करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। इंडस्ट्री में लोग सुनील शेट्टी को 'अन्ना' के नाम से भी जानते हैं। अभिनेता एक्शन, रोमांस से लेकर कॉमेडी तक में अभिनय का रंग जमा चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

लव लाइफ

सुनील शेट्टी की लव लाइफ बिल्कुल फिल्मी है। उन्होंने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी। उनकी पत्नी अलग धर्म से संबंध रखती थीं। इसलिए परिवार शादी के राजी नहीं था। लेकिन अभिनेता पीछे नहीं हटे। पहली फिल्म मिलते ही अभिनेता ने माना शेट्टी से शादी करने का फैसला लिया था। 

फिल्मी सफर

अभिनेता सुनील शेट्टी की फिल्मी करियर को तीन भागों में बांटा जा सकता है। वह पहले एक्शन फिल्मों के लिए जाने गए। इसके बाद अभिनेता रोमांस में छा गए और फिर बाद में कॉमेडी के जरिए दर्शकों को खूब हंसाया था।

एक्शन फिल्में

साल 1992 में अभिनेता ने फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद साल 1996 में फिल्म 'विश्वासघात', साल 1996 में 'शस्त्र', साल 1997 में 'बॉर्डर' साल 1997 में 'भाई', साल 2001 में 'ऑफिसर' और फिर साल 2002 में 'कांटे' जैसी कई एक्शन फिल्मों का हिस्सा रहे। सुनील शेट्टी 90 के दशक के ऐसे अभिनेता थे, जिनके फिटनेस की बराबरी उस समय कोई नहीं कर पाता था। यही वजह है कि अभिनेता पर एक्शन रोल खूब अच्छे लगते थे।

रोमांस

एक्शन में रंग जमाने के बाद अभिनेता ने बड़े पर्दे पर रोमांस भी किया। उन्होंने साल 1999 में 'हू तू तू', साल 2000 में फिल्म 'धड़कन' और साल 2001 में 'प्यार इश्क और मोहब्बत' जैसी रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी थी।

कॉमेडी

साल 2000 के बाद अभिनेता सुनील शेट्टी ने हिट कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा बनें। उन्होंने साल 2008 'हेरा फेरी', साल 2001 में फिल्म 'कुछ खट्टी कुछ मीठी', साल 2002 में फिल्म 'आवारा पागल दीवाने', साल 2004 में आई फिल्म 'हलचल', साल 2006 में ' दे दना दन', साल 2010 में 'नौ प्रॉब्लम' और साल 2011 में आई फिल्म 'थैंक यू' जैसे कॉमेडी फिल्मों में काम किया है।

प्रमुख खबरें

Annu Projects IPO को अंतिम दिन 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 2 सितंबर को होगी लिस्टिंग

Jammu Kashmir ने 2035 तक Hydropower क्षमता 11,000 मेगावाट करने का रखा लक्ष्य

B Nagendra ने पार्टी हित में दिया इस्तीफा, Karnataka के सीएम ने की पुष्टि

National Conference सांसद Ruhullah Mehdi ने Article 370 पर फारूक अब्दुल्ला से मांगा जवाब