सुनीता आहूजा का छलका दर्द, 'अगले जनम में गोविंदा को पति नहीं चाहती', बोली- ‘पत्नी से ज्यादा वो हीरोइनों के साथ...’

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 09, 2025

बॉलीवुड के हीरों नंबर वन गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में बताया कि एक स्टार की पत्नी होना कितना मुश्किल है। पिंकविला से बातचीत में, सुनीता ने अपनी शादी और गोविंदा की पिछली गलतियों के बारे में खुलकर बात की और यह भी स्वीकार किया कि वह अगले जन्म में गोविंदा को अपना पति नहीं बनाना चाहतीं।

सुनीता ने अपने पति की पिछली गलतियों के बारे में बात करते हुए कहा, "अपने आप को संभाल के रखना चाहिए। जवानी में इंसान गलती करता है, मैंने तो किया है, गोविंदा ने भी किया है। जब आपकी कोई निश्चित उम्र हो जाती है, तब गलतियां करते हो, तो शोभा नहीं देता। और क्यों करो, आपके सुंदर परिवार हैं, बीवी हैं, सुंदर बच्चे हैं, तो क्यों?

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी गोविंदा से इस बारे में बात की, तो सुनीता ने बताया कि वह अपने बच्चों से बेहद प्यार करती हैं और बदले में उनसे भी प्यार की उम्मीद करती हैं। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में कोई दोस्त नहीं है और वह अपने बच्चों के साथ दोस्तों जैसा ही व्यवहार करती हैं।

गोविंदा के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, "देखिए, वो (गोविंदा) हीरो हैं। उनका मैं क्या बोलूं, बीवी लोगों से ज्यादा वो हिरोइनों के साथ टाइम बिताते हैं। एक स्टार की पत्नी बनने के लिए आपको एक बहुत मजबूत महिला बनने की जरूरत होती है। आपको दिल पत्थर का बनाना पड़ता है। मुझे यह एहसास होने में शादी के 38 साल लग गए। 

गोविंदा अच्छे पति नहीं है

सुनीता ने स्वीकार किया कि गोविंदा एक अच्छे बेटे और भाई हैं, लेकिन अच्छे पति नहीं हैं, इसलिए वह अगले जन्म में उन्हें अपने पति के रूप में नहीं चाहतीं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता

 गोविंदा के बॉलीवुड स्टार बनने से बहुत पहले, सुनीता उनसे प्यार करने लगी थीं और दोनों ने 1987 में शादी कर ली। उन्होंने अपनी शादी को 1989 में अपनी बेटी टीना के जन्म तक छुपाए रखा।  इसके साथ ही कपल का एक बेटा भी यशवर्धन। सोशल मीडिया पर सुनीता अपने बच्चों के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं। टीना तो बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन यशवर्धन ने अभी तक इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है ।

View this post on Instagram

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

प्रमुख खबरें

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century