Loktantra Bachao Rally । रामलीला मैदान पहुंचे बड़े नेता, Sunita Kejriwal भी मंच पर मौजूद, रैली में पढ़ेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश

By एकता | Mar 31, 2024

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली शुरू हो गयी है। विपक्षी गठबंधन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इस रैली का आयोजन कर रहा है। रामलीला मैदान में हर जगह केजरीवाल के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्हें जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। केजरीवाल के पोस्टर पर 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' का संदेश भी लिखा गया है। अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर माइक पोडियम पर रखी गई है, जहां से नेता रैली को संबोधित करने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: रामलीला मैदान में ‘INDIA’ गठबंधन की रैली के लिए भारी पुलिस बल तैनात

रैली को संबोधित करेंगी सुनीता केजरीवाल

अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल 'लोकतंत्र बचाओ' रैली में पहुंच चुकी हैं। वह रैली को संबोधित करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, सुनीता केजरीवाल अपने पति का संदेश पढ़ेंगी। सुनीता केजरीवाल के अलावा संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली को संबोधित करेंगी। ख़बरों के मुताबिक, सुनीता केजरीवाल की कुर्सी को कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बगल में रखी गयी है। दोनों एक-दूसरे के अगल-बगल बैठेंगी।

प्रमुख खबरें

RTI नियमों की अनदेखी पर CIC सख्त, MCD को 10 हफ्ते में मांगी एक्शन रिपोर्ट

Kolkata civic wards: TMC बागी गुट ने कसी कमर, सभी 209 वार्डों में BJP और Mamta खेमे से सीधा मुकाबला

Sensex में 417 अंकों की गिरावट, Nifty भी 23,873 पर फिसला

हीरे से लेकर हथियारों तक, Belgium के साथ मिलकर Modi ने Europe के लिए बनाया बड़ा गेम प्लान