Arvind Kejriwal की बेल पर आया सुनीता केजरीवाल का पहला रिएक्शन, सत्येंद्र जैन का जिक्र कर ये क्या कह दिया?

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को 10 लाख रुपये के जमानत बांड और दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति में दो जमानतदारों पर जमानत दे दी। आम आदमी पार्टी (आप) ने केजरीवाल को जमानत मिलने पर उच्चतम न्यायालय का आभार जताया और इसे सच्चाई की जीत करार दिया। सुनीता केजरीवाल ने 'आप परिवार' को बधाई दी और सत्येन्द्र जैन का बिना नाम लिए जिक्र करते हुए पार्टी के अन्य नेताओं की जल्द रिहाई की कामना की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आप परिवार को बधाई! मजबूत बने रहने के लिए बधाई। हमारे अन्य नेताओं की भी जल्द से जल्द रिहाई की कामना करती हूं।

इसे भी पढ़ें: Dehli Assembly Elections में Smriti Irani बन सकती हैं BJP की CM Candidate, Kejriwal को कड़ी टक्कर देने की तैयारी पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देते हुए निर्देश दिया कि वह मामले की गुणवत्ता पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी न करें। केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने में कोई बाधा नहीं है जो पहले से ही किसी अन्य मामले में जांच के लिए हिरासत में है। न्यायमूर्ति भुइयां ने कहा कि केजरीवाल पर लगाई गई शर्तों पर न्यायिक अनुशासन के कारण टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। ईडी मामले में रिहाई के समय केजरीवाल को गिरफ्तार करने की सीबीआई की जल्दबाजी समझ से परे, जबकि 22 महीने तक उसने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। 

प्रमुख खबरें

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन

Nazara Technologies के संस्थापक Nitish Mittersain ने छोड़ा MD पद

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में UP से पकड़े दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का Delhi में मार्च, Supreme Court में याचिका दायर