आम आदमी पार्टी को एकजुट रखने के लिए Sunita Kejriwal सबसे बेहतर व्यक्ति हैं: Saurabh Bhardwaj

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी को एकजुट रखने के लिए सबसे बेहतर व्यक्ति हैं और उनकी मौजूदगी का कार्यकर्ताओं पर ‘‘सकारात्मक प्रभाव’’ पड़ा है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं।

भारद्वाज ने कहा कि किसी पार्टी की राजनीति सिर्फ उसके घोषणापत्र के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है, बल्कि समर्थन आधार और कार्यकर्ताओं तथा शीर्ष नेतृत्व के बीच भावनात्मक संबंध भी किसी संगठन को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सुनीता केजरीवाल की मौजूदगी का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।’’

भारद्वाज ने कहा, ‘‘वह अरविंद केजरीवाल जी का संदेश पहुंचा रही हैं। इसका हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है। हम इसका प्रचार-प्रसार करना चाहते हैं। मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी को एकजुट रखने के लिए वह सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।’’

अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने अब तक तीन डिजिटल प्रेस वार्ता को संबोधित किया है, जिसमें उन्होंने ईडी हिरासत और तिहाड़ जेल से दिये गये मुख्यमंत्री के संदेश पढ़े थे।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय

PM Modi और Donald Tusk की बैठक, 2030 तक व्यापार दोगुना करने पर बनी सहमति

Pushkar Singh Dhami ने Rekha Arya विवाद पर कहा शादी के 22 साल बाद आरोप क्यों निष्पक्ष जांच जरूरी

Asian Para Games में Suhas LY और सुवर्णा राज ने जीते पदक, सीएम योगी ने दी बधाई