हरियाणा के लिए ‘‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी करेंगी सुनीता केजरीवाल : AAP

By Prabhasakshi News Desk | Jul 19, 2024

चंडीगढ़ । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता हरियाणा के लिए “केजरीवाल की गारंटी” की शुरुआत करेंगी, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। आप की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गुप्ता ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सुनीता केजरीवाल शनिवार को पंचकूला में एक बैठक के दौरान “केजरीवाल की गारंटी” की शुरुआतकरेंगी। उन्होंने कहा, “हम भाजपा और कांग्रेस की तरह वादे नहीं करते, गारंटी देते हैं। ये अरविंद केजरीवाल की गारंटी होगी, न कि (नरेन्द्र) मोदी की खोखली गारंटी।” 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उनके आंदोलन को कुचलने के लिए लाठी, आंसू गैस आदि सभी हथकंडे अपनाए। गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा, “हरियाणा में जंगल राज कायम है। हत्या, फिरौती आम बात हो गई है। सरकार अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है, लेकिन किसानों को उनकी मांगों के समर्थन में दिल्ली जाने से रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।” इस बीच, गुप्ता ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के चचेरे भाई और दिवंगत सुनील दत्त के भतीजे युवराज दत्त शुक्रवार को यहां आप में शामिल हो गए। 

उन्होंने कहा कि युवराज आप के सुशासन मॉडल से प्रभावित हैं, जिसमें सभी के लिए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरियां शामिल हैं। गुप्ता ने कहा, “वह पहले मुंबई में रहते थे और (उन्होंने) कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम भी किया, लेकिन अब वह हरियाणा के यमुनानगर जिले में अपने पैतृक गांव मंडोली में स्थानांतरित हो गए हैं। वह अपने लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने जैविक तरीके से मछली पालने का केंद्र भी शुरू किया है।” युवराज ने संवाददाताओं से कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ आप के अभियान से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “इससे मैं बहुत प्रभावित हुआ और पार्टी की ओर आकर्षित हुआ।” एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें आगामी हरियाणा चुनाव लड़ने से परहेज नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Kolkata Knight Riders की Bowling को मिलेगी धार, Fitness Test पास कर लौट रहे Matheesha Pathirana.

चीन के Shi Yu Qi से फाइनल में हारे Ayush Shetty, फिर भी Badminton Asia में Silver से रचा कीर्तिमान

Jos Buttler का बड़ा रिकॉर्ड, 14 हजार रन और 100 अर्धशतक के साथ रचा इतिहास

TCS का बड़ा Hiring Plan: 25 हजार फ्रेशर्स को देगी नौकरी, जानिए कंपनी का पूरा रिक्रूटमेंट प्लान।