Sunny Deol मना रहे 69वां Birthday, Punjab के Ajay Singh Deol बने Bollywood स्टार

By अनन्या मिश्रा | Oct 19, 2026

फिल्म इंडस्ट्री में 'गदर' मचाने वाले सनी देओल आज यानी की 19 अक्तूबर को अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता सनी देओल बड़े पर्दे पर अपनी बुलंद आवाज और फौलादी इरादों के लिए जाने जाते हैं। उनका एक्शन अवतार हर किसी को पसंद आता है। लेकिन शायद इस बात की जानकारी बेहद कम लोगों को होगी कि पर्दे पर गरजने वाले सनी देओल अपनी असल जिंदगी में बेहद शर्मीले स्वभाव के हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता सनी देओल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

अपने पिता धर्मेंद्र की तरह सनी देओल भी बड़ा एक्टर बनने के ख्वाब देखते थे। वहीं फिल्म 'बेताब' से सनी देओल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शुरूआती करियर में ही अभिनेता बतौर एक्शन हीरो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब थे। वहीं 90 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल की तूती बोलती थी। उस दौरान एक्शन हीरो के रूप में किसी और अभिनेता के लिए सनी देओल को टक्कर दे पाना नामुमकिन सा था।

अभिनेता ने 'बॉर्डर', 'इंडियन', 'घातक', 'गदर: एक प्रेम कथा', 'घायल', 'दामिनी', 'जीत', 'अर्जुन पंडित', 'अर्जुन', 'जाप: द ट्रैप', 'नरसिम्हा', 'फर्ज', 'बिगब्रदर', 'बंटवारा', 'इक्का', 'निगाहें', 'चालबाज', 'यमला पगला दीवाना', 'हिम्मत', 'वर्दी' और 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' जैसी कई फिल्मों में काम कर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है।

अभिनेता जिस रफ्तार से अपने फिल्मी करियर में बुलंदी पर बढ़ रहे थे। उसी रफ्तार से सनी के बाकी को-स्टार्स से पंगे भी हो रहे थे। उनके शाहरुख खान और अनिल कपूर से कुछ ऐसे मनमुटाव हुए कि उनके साथ काम करने से मना कर दिया। सनी देओल ने जितने एक्शन सीन फिल्मों में किए, उतने की पंगे उनकी पर्सनल लाइफ में भी रहे।

जिस दौरान सनी देओल अपने करियर के पीक पर थे, उस समय उनको यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' ऑफर हुई। सनी इस फिल्म के हीरो थे और शाहरुख खान विलेन का रोल कर रहे थे। उस दौरान सनी देओल की पॉपुलैरिटी ज्यादा थी और शाहरुख को इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ था। लेकिन फिल्म की शूटिंग बढ़ने के साथ सनी को यह डर सताने लगा कि हीरो से ज्यादा विलेन को स्क्रीन टाइम मिल रहा है।

वहीं फिल्म रिलीज होने के बाद शाहरुख को सनी से ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। इस वजह से सनी देओल ने दोबारा यश चोपड़ा के साथ काम न करने की कसम खा ली। हीरो को विलेन से ज्यादा तवज्जो मिलने पर सनी देओल इतना गुस्सा हुए कि उनकी और शाहरुख की लड़ाई हो गई और दोनों ने 16 सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं की।

पर्सनल लाइफ

सनी देओल ने साल 1984 में इंग्लैंड जाकर लिंडा से शादी कर ली। लिंडा को शादी के बाद पूजा देओल के नाम से जाना जाता है। पूजा हाल्फ ब्रिटिश और हाल्फ इंडियन हैं। वह पेशे से लेखिका रही हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Air Ambulance की Dhaka में Emergency Landing, 56 वर्षीय महिला मरीज की मौत

Bengaluru Murder Case | बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में दिल दहला देने वाली वारदात, बकाया किराए के विवाद में किरायेदारों ने वकील की गोली मारकर की हत्या

Tiger Shroff फायरिंग मामले में हमलावरों पर सख्त कार्रवाई होगी, CM Fadnavis ने दिया भरोसा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: राजस्थान के कोटा से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, एक नाबालिग भी शामिल