By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2025
फिल्म अभिनेत्री करनजीत कौर वेबर उर्फ सनी लियोनी ने मुंबई में एक कार्यालय स्थल को करीब आठ करोड़ रुपये में खरीदा है। रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
यह संपत्ति लेनदेन फरवरी, 2025 में पंजीकृत कराया गया है। यह संपत्ति वीर ग्रुप की वाणिज्यिक परियोजना ‘वीर सिग्नेचर’ में स्थित है। सनी लियोनी ने यह संपत्ति ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स से खरीदी है।