दिल्ली में सुबह-सुबह धूप खिली, दिन में आसमान साफ रहने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम के साथ हुई। सुबह-सुबह धूप खिलने के साथ न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने और 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। 

इसे भी पढ़ें: पहाड़ों पर शुरू हुई फिर से भारी बर्फबारी, मैदानों में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

उन्होंने कहा, ‘‘आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।’’ उत्तर भारत में मौसम के चलते रेल सेवाएं बाधित हैं। 19 ट्रेनें चार घंटे तक की देरी से चल रही हैं। बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

IPL 2024: रॉयल्य पर जीत के बाद SRH की मालकिन काव्या मारन ने किया रोनाल्डो की तरह सेलिब्रेट, Video

अमेठी लोकसभा सीट से 25 वर्षों में पहली बार गांधी परिवार से कोई चुनाव नहीं लड़ रहा

Stock Market Crash| सेंसेक्स 750 अंक से नीचे गिरा, 74 हजार के स्तर पर पहुंचा, जानें क्यों आई गिरावट

Stroke Syndrome: ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना आपकी सेहत को पड़ सकता है भारी, जानिए क्या है ब्यूटी पार्लर स्ट्रोक सिंड्रोम