शिखर धवन ने हैदराबाद सनराइजर्स को छोड़कर दिल्ली डेयरडेविल्स में की वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2018

नयी दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन खिलाड़ियों के बदले शिखर धवन को दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ जोड़ दिया है जिससे यह सलामी बल्लेबाज 10 साल बाद अपने घरेलू शहर की आईपीएल फ्रेंचाइजी से खेलेंगे। धवन की जगह दिल्ली ने आलराउंडर विजय शंकर, स्पिनर शाहबाज नदीम और युवा अभिषेक शर्मा को सनराइजर्स के लिए रिलीज किया है। इस साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी में सनराइजर्स ने धवन को राइट टू मैच कार्ड के जरिए पांच करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा था। बायें हाथ का यह बल्लेबाज हालांकि इस राशि से नाखुश था जिसके कारण वह अब दिल्ली से जुड़ गए हैं जिसकी ओर से वह 2008 में पहले आईपीएल में खेले थे।

प्रमुख खबरें

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee

IBC के जरिए अटकी रियल एस्टेट परियोजनाओं के 1.4 लाख Home Buyers को मिली राहत

Fiji Sugar Corporation को भारत से मिले 12 Agricultural Drones, खेती में बढ़ेगी तकनीक