Akshay Kumar के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करेंगी ये बंगाली अभिनेत्री, Samuk में हुई एंट्री

By एकता | Oct 22, 2026

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘समुक’ (Samuk) को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर हर दिन कोई न कोई नई जानकारी सामने आ रही है। अब खबर है कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’ में एक नई एक्ट्रेस की एंट्री हुई है।

रुक्मिणी मैत्रा बंगाली फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। अब वह एक बड़े बजट की हिंदी फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं।

इसे भी पढ़ें: Salman Khan की ‘मातृभूमि’ पर क्या सेंसर बोर्ड लगा रहा है रोक? मेकर्स ने दिया ये जवाब

फिल्म में कई बड़े कलाकार आएंगे नजर

‘समुक’ में अक्षय कुमार और रुक्मिणी मैत्रा के अलावा विनीत कुमार सिंह, रजत कपूर, स्वानंद किरकिरे और बनिता संधू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। इसके लिए विदेश से तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। फिल्म से एलेक गिलिस भी जुड़े हैं। वह ‘एलियन’ और ‘प्रीडेटर’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में जीवों और डरावने किरदारों के स्पेशल इफेक्ट्स तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: 'मैं दक्षिण भारत से हूँ, तो लहज़ा झलकना ज़ाहिर है', हिंदी एक्सेंट पर ट्रोल करने वालों को Rashmika Mandanna का करारा जवाब

2027 में रिलीज होगी ‘समुक’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘समुक’ साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार और रुक्मिणी मैत्रा की जोड़ी को पहली बार देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

प्रमुख खबरें

PC Jeweller का Net Profit 58 प्रतिशत बढ़ा, 14 बैंकों का कर्ज चुकाकर बनी Debt Free

Harry Brook ने तोड़ा Shubman Gill का रिकॉर्ड, 114 गेंदों में जड़ा सबसे तेज ODI दोहरा शतक

रेहान वाद्रा की Bikaner House प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाई गईं, Congress ने साधा निशाना

टाटा सिएरा #DARK एडिशन में क्या है खास? कीमत, इंजन और डिजाइन की पूरी जानकारी