डिफॉल्टर हो सकता है सुपरपॉवर देश अमेरिका, वित्त मंत्री की चेतावनी के बाद बाइडेन को बुलानी पड़ी बैठक

By अभिनय आकाश | May 02, 2023

संयुक्त राज्य अमेरिका वित्तीय संकट का सामना कर रहा है और देश की वित्त मंत्री ने चेतावनी दी है कि सुपरपॉवर मुल्क दिवालिया हो सकता है। ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन ने चेतावनी दी है कि सरकार के पास 1 जून तक अपने बिलों का भुगतान करने के लिए नकदी खत्म हो सकती है। इस खबर के कारण राष्ट्रपति जो बाइडेन को शीर्ष चार कांग्रेस सदस्यों के साथ बैठक बुलानी पड़ी। रिपोर्ट के अनुसार नए अनुमान ने अमेरिका के डिफ़ॉल्ट के जोखिम को बढ़ा दिया है जिसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में 2024 के चुनाव प्रचार के लिए Biden, Harris ने दानदाताओं से की मुलाकात

अमेरिकी वित्त मंत्री के पत्र से पता चलता है कि अमेरिका 1 जून की शुरुआत में डिफॉल्ट की श्रेणी में प्रवेश कर सकता है, यानी जून महीने में अमेरिका डिफॉल्ट हो सकता है, जिसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी परिणाम होंगे। ट्रेजरी सचिव ने कहा कि निश्चित रूप से सटीक तारीख की भविष्यवाणी करना असंभव है कि आखिर कब ट्रेजरी सरकार के बिलों का भुगतान करने में असमर्थ हो जाएगा।  

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी