Kashmir में Lal Chowk से BJP Candidate Engineer Ejaz Hussain को मिल रहा समर्थन बड़े बदलाव का संकेत है

By नीरज कुमार दुबे | Sep 04, 2024

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की ओर से नामांकन दाखिल किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में लाल चौक श्रीनगर से भाजपा उम्मीदवार इंजीनियर ऐजाज हुसैन ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। हम आपको बता दें कि इंजीनियर ऐजाज हुसैन भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेताओं में शुमार हैं। हम आपको याद दिला दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद यहां पहला चुनाव डीडीसी का हुआ था और उस दौरान इंजीनियर ऐजाज हुसैन ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल कर घाटी में पहली बार कमल खिला दिया था। भाजपा को उम्मीद है कि इंजीनियर ऐजाज हुसैन की लोकप्रियता का फायदा उसे विधानसभा चुनावों में भी होगा।

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Elections: 6 सितंबर को घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह, जम्मू में करेंगे प्रचार अभियान की शुरूआत

इस क्षेत्र में किये गये विकास के बलबूते भाजपा को उम्मीद है कि यहां की जनता इस बार परिवारवादी दलों की बजाय उसका साथ देगी। भाजपा को उम्मीद है कि उसके युवा प्रत्याशी यह सीट जीतकर विधानसभा में अवश्य ही पहुँचेंगे। जहां तक इंजीनियर ऐजाज हुसैन की बात है तो आपको बता दें कि उन्होंने नामांकन दाखिल करने से पहले एक भव्य रोड शो निकाला। इस दौरान प्रभासाक्षी से बात करते हुए इंजीनियर ऐजाज़ हुसैन ने कहा कि 70 साल तक राज करने वाले उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ना मेरे लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि घाटी के युवा और अन्य लोग बीजेपी का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने बीजेपी के जरिए ही विकास देखा है। वहीं इंजीनियर ऐजाज के समर्थकों ने भी कहा कि इस बार का विधानसभा चुनाव भाजपा ही जीतेगी तथा एनसी और पीडीपी को कोई समर्थन नहीं मिलेगा। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में, 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान होना है जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी।

To read Breaking Political News in hindi, visit Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?