महाराष्ट्र में हिस्ट्रीशीटर की रिहाई पर समर्थकों ने जश्न में निकाली मोटरसाइकिल-कार रैली, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2025

पुणे के एक हिस्ट्रीशीटर को केंद्रीय कारागार से रिहाई मिलने की खुशी मनाते हुए उसके समर्थकों ने शहर के यरवदा इलाके में मोटरसाइकिल और कार रैली निकाली, जिसपर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही वह जेल से बाहर निकला तो उसके स्वागत में 50 से अधिक समर्थकों ने मोटरसाइकिल और कार रैली निकाली। इन बदमाशों ने लापरवाही से गाड़ी चलाई और नारे लगाकर यरवदा में लोगों के मन में डर पैदा करने की कोशिश की।’’

यरवदा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कासबे, उसके 11 सहयोगियों और करीब 40 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कासबे हत्या के प्रयास के एक मामले में जेल में था।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा