इराकी मौलवी के समर्थक दूसरे दिन भी संसद भवन में जमे रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2022

बगदाद, 1 अगस्त (एपी)। इराक में एक प्रभावशाली शिया मौलवी के सैकड़ों समर्थक रविवार को भी यहां देश के संसद भवन में जमे रहे। एक दिन पहले वे इसके अंदर घुस गए थे। प्रदर्शनकारी शिया मौलवी अल-सद्र के समर्थक हैं। अल-सद्र ने ईरान समर्थित राजनीतिक समूहों द्वारा अगली सरकार के गठन के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस घटनाक्रम से इराक में राजनीतिक संकट गहरा गया है।

ग्रीन जोन में सरकारी इमारतें और दूतावास हैं। इराकी सुरक्षा बलों ने शुरूआत में प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि हिंसा में करीब 125 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 100 प्रदर्शनकारी और 25 सुरक्षाबलों के सदस्य हैं। अल-सद्र के समर्थकों द्वारा संसद पर कब्जा करने के बाद संसद के स्पीकर मोहम्मद हलबौसी ने अगले नोटिस तक भविष्य में आयोजित होने वाले सत्र निलंबित कर दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya के Transfer की चर्चा तेज, Sunil Gavaskar की मांग- IPL Trade Deal की रकम सार्वजनिक करे BCCI

England vs Pakistan: 26 साल बाद दोहराया इतिहास, Robinson और Tongue के पंच से पस्त हुई पाक टीम

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद

भारत में Satellite Internet पर Security संशय, Starlink और Jio को लाइसेंस के लिए करना होगा और लंबा इंतजार