सुप्रीम कोर्ट हरिद्वार धर्म संसद अभद्र भाषा मामले की सुनवाई के लिए हुई सहमत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

नयी दिल्ली।उच्चतम न्यायालय उत्तराखंड के हरिद्वार में हाल में हुई ‘धर्म संसद’ के दौरान घृणा भाषण देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई के लिए राजी हो गया। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की उन दलीलों पर गौर किया कि घृणा भाषण देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के तीन कारागारों में 46 कैदी और 43 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित

सिब्बल ने कहा, ‘‘हरिद्वार में 17 और 19 दिसंबर को धर्म संसद में जो हुआ, उस संबंध में मैंने यह जनहित याचिका दाखिल की है। हम मुश्किल दौर में जी रहे हैं जहां देश में ‘सत्यमेव जयते’ का नारा बदल गया है।’’ सीजेआई ने कहा, ‘‘ठीक है, हम मामले पर सुनवाई करेंगे।

प्रमुख खबरें

Chhath Puja: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, सोमवार सुबह 4:30 बजे से चलेगी Metro

Somalia में भारत ने शुरू की FOC बैठक, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग मजबूत करने पर सहमति

उत्तराखंड: जौलजीबी मेले में मंच पर तोड़फोड़ के आरोप में Congress MLA Harish Dhami पर केस दर्ज

Jammu में JKSSB परीक्षा में नकल कराने की कोशिश नाकाम, 14 संदिग्ध पकड़े गए