महाराष्ट्र संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई

By अंकित सिंह | Aug 23, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र राजनीतिक संकट को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को सुनवाई के लिए संविधान पीठ के पास भेजा है। इसका मामले की सुनवाई अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को एकनाथ शिंदे गुट की याचिका पर कोई आदेश पारित नहीं करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को आदेश दिया कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे द्वारा 'असली शिवसेना' पार्टी के रूप में मान्यता देने और उसे 'धनुष और तीर' का चुनाव चिन्ह आवंटित करने के लिए दायर आवेदन पर गुरुवार तक कोई कार्रवाई न करे।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में 26/11 जैसे हमले की धमकी, फडणवीस बोले- इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार गंभीर, पूरी होगी जांच

न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने कहा, ‘‘मामले को बृहस्पतिवार को संविधान पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करें और पीठ शुरुआत में निर्वाचन आयोग की कार्यवाही से संबंधित चुनाव चिन्ह के संबंध में फैसला करेगी।’’ पीठ महाराष्ट्र में हाल के राजनीतिक संकट से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई कर रही थी, जिसके कारण राज्य में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी।

प्रमुख खबरें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक

Cockroach Janta Party के पुराने प्रदर्शन में नियमों का उल्लंघन, Delhi Police ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई

लाहौर में Gurdwara Janam Asthan Guru Ramdas Ji का होगा विस्तार, 13 मरला जमीन परिसर में जुड़ेगी